
जब भी हम नई गाड़ी खरीदते हैं, तो उसकी चमक-दमक, डिजाइन और फीचर्स देखकर बहुत उत्साहित होते हैं। डीलर हमें बताता है कि कार में स्मार्ट टच स्क्रीन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, नेविगेशन, सेफ्टी अलर्ट और मोबाइल ऐप जैसे कई आधुनिक फीचर्स हैं। लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता कि गाड़ी खरीदने के बाद एक छोटी-सी प्रक्रिया पूरी न की जाए, तो ये ज़रूरी फीचर्स काम ही नहीं करते।
आजकल ज़्यादातर नई कारें डिजिटल और कनेक्टेड सिस्टम के साथ आती हैं। इनमें से कई फीचर्स तभी एक्टिव होते हैं जब गाड़ी का रजिस्ट्रेशन (RC) पूरा हो जाए
FASTag एक्टिवेशन भी एक अहम प्रक्रिया है। कई बार FASTag गाड़ी में लगा होता है, लेकिन बैंक या ऐप के ज़रिए उसे एक्टिव न किया जाए तो टोल प्लाज़ा पर दिक्कत हो सकती है।
नई कार के साथ आजकल एक डिजिटल सिस्टम मिलता है लेकिन वो तब तक पूरी तरह काम नहीं करता जब तक सही तरीके से उसे एक्टिवेट न किया जाए
सबसे पहले car company का official app आता है यही app आपकी गाड़ी को मोबाइल से जोड़ता है इसी से गाड़ी lock–unlock होती है engine status दिखता है और जरूरत पड़ने पर live location भी पता चलती है
लेकिन यहाँ एक बात बहुत लोग नहीं जानते कई मामलों में dealer के पास जाकर KYC करानी पड़ती है जैसे ही KYC complete होती है apps अपने‑आप activate हो जाती हैं और तभी remote features सही से काम करने लगते हैं
इसके बाद insurance company का app होता है ये सिर्फ policy देखने के लिए नहीं accident या breakdown में यही सबसे ज़्यादा काम आता है claim raise करना photos upload करना और roadside assistance लेना सब यहीं से होता है
एक और ज़रूरी app होता है जिससे toll, FASTag और vehicle‑related updates control में रहते हैं long drive से पहले यही app सबसे ज़्यादा मदद करता है

मतलब नई गाड़ी तभी पूरी तरह आपकी बनती है जब apps install हों registration complete हो और जरूरत पड़े तो dealer से KYC भी करा ली जाए वरना आधी technology यूँ ही बंद पड़ी रहती है
नई गाड़ी लेने के बाद लोग अक्सर मान लेते हैं कि सब कुछ अपने-आप चालू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार के सभी फीचर्स सही तरीके से काम करें, तो डिलीवरी के बाद इन प्रक्रियाओं को ज़रूर पूरा करें।
आप बताइए आपने नई गाड़ी लेने के बाद dealer से app activation करवाई या अभी तक ये process pending है?
Disclaimer
यह जानकारी सामान्य automobile awareness के लिए है हर car brand और insurance company की app process अलग हो सकती है सही जानकारी के लिए हमेशा dealer या official app से पुष्टि करें
